विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं से संकलित रोचक जानकारियाँ

शनिवार, 18 मई 2013

क्या आप जानते हैं-पार्ट 3



  • नया पेन देने पर 97% लोग अपना खुद का नाम लिखते हैं।
  • एक सामान्य मनुष्य की आँखें 200 अंश की चौड़ाई तक देख सकती हैं।
  • पका हुआ तरबूज कच्चे तरबूज की अपेक्षा खोखला होता है।
  • लगभग छः माह की उम्र होने तक रोने पर भी बच्चों की आँख से आँसू नहीं निकलते।
  • अपेक्षाकृत गरम पानी से सिंचाई किए जाने वाले पौधे ठण्डे पानी से सिंचाई किए जाने वाले पौधों की अपेक्षा तेजी से बढ़ते हैं।
  • एक घण्टे तक हेडफोन लगाए रहने पर कान के अंदर बैक्टीरिया 700 गुना बढ़ जाते हैं।
  • उम्र बढ़ने के साथ मनुष्य के कान और नाक के आकार में वृद्धि होती है किन्तु आँखें जन्म से मृत्यु तक एक ही आकार की रहती हैं।
  • उँगलियों के निशान जैसे ही प्रत्येक व्यक्ति के जीभ के निशान भी अलग-अलग होते हैं।
  • स्वीडन में एक ऐसा होटल है जो पूर्णतया बर्फ का बना है, प्रतिवर्ष इसका पुनर्निर्माण किया जाता है।
  • उँगलियाँ तोड़ने पर जो आवाज सुनाई देती है वह वास्तव में नाइट्रोजन बबल्स के बर्स्ट होने की आवाज होती है।
Share:
Name:
E-mail Address: *
Message: *

Definition List

Unordered List

Support

Online Readers: