विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं से संकलित रोचक जानकारियाँ

न्यूड स्लीपिंग के 9 बेनिफिट्स

आपको जानकर बेशक हैरानी हो सकती है लेकिन बिना कपड़ों के सोना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। पिछले कई वर्षों में प्रकाशित तमाम रिपोर्टस के मुताबिक यह जानकर थोड़ा अटपटा लगेगा लेकिन बिना कपड़ों के सोना सेहत के लिए बड़े फायदों की वजह हो सकता है.

विश्व कप क्रिकेट से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

1. विश्व कप में सबसे ज़्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड न्यूज़ीलैंड के नाथन एस्टल और एजाज़ अहमद के नाम पर है. दोनों पाँच-पाँच बार शून्य पर आउट हो चुके हैं. 2. एक ही विश्व कप में सबसे ज़्यादा शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ़्रीका के एबी डी वेलियर्स के नाम है, जो एक ही विश्व कप में चार बार आउट हो चुके हैं..

दुनिया के 100 अजब-गजब कानून

अगर हम दुनिया के अलग अलग कानूनों का अध्यन्न करे तो हमे हर देश में कुछ ऐसे कानून नज़र आयेंगे जो कि सुनने में बहुत ही अजीबो गरीब होते है, जिनको सुनकर यह समझ नहीं आता कि इस क़ानून को बनाने के पीछे लॉजिक क्या है जैसे कि सन फ्रांसिस्को में आप अपनी कार को अंडरवेयर से साफ़ नहीं कर सकते है, यह एक अपराध है या फिर नेवाडा के युरेका में मूंछों वाले मर्दों का महिलाओं को kiss करना गैरकानूनी है। इनमे से कुछ कानून तो सैंकड़ों साल पुराने हैं। इन्हें न तो बदलने की कोशिश की गई, न ही खत्म किया गया। ये अब भी किसी परंपरा की तरह चल रहे हैं। वैसे तो ऐसे कानूनों कि संख्या बहुत ज्यादा है पर हमने आप के लिए यहाँ 100 ऐसे ही विचित्र कानूनो का संकलन किया है।

सेक्स से जुड़े तथ्य

Gसेक्स को हमेशा से इंसान एक खास संवेदना के रूप में देखता है। गौर करें तो किसी भी व्यक्ति के जीवन की खुशियां बहुत कुछ उसकी सेक्स लाइफ पर ही निर्भर होती हैं। मगर जीवन का इतना अहम हिस्सा होने के बावजूद इंसान की यह संवेदना हमेशा एक रहस्य का आवरण लिए रहती है।.

अंडों के बारे में दिलचस्प तथ्य

अंडों में आपके खरीदने योग्य उच्चतम गुणवत्ता वाला प्रोटीन शामिल होता है।यह पता लगाने के लिए कि क्या एक अंडा कच्चा है या पूरी तरह से पका हुआ है, उसे हिलाएँ! यदि अंडा आसानी से हिलता है, तो वह पूरी तरह से पका हुआ है, लेकिन यदि उसमें डगमगाहट होती है, तो वह कच्चा है।.

गुरुवार, 6 नवंबर 2014

विश्व कप क्रिकेट से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ


विश्व कप क्रिकेट से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ....

1. विश्व कप में सबसे ज़्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड न्यूज़ीलैंड के नाथन एस्टल और एजाज़ अहमद के नाम पर है. दोनों पाँच-पाँच बार शून्य पर आउट हो चुके हैं.
2. एक ही विश्व कप में सबसे ज़्यादा शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ़्रीका के एबी डी वेलियर्स के नाम है, जो एक ही विश्व कप में चार बार आउट हो चुके हैं.
3. विश्व कप में सबसे धीमी गति से रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के लिटिल मास्टर सुनील गावसकर के नाम है, जिन्होंने वर्ष 1975 के पहले विश्व कप में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ 174 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ़ 36 रन बनाए थे. जिसमें उन्होंने सिर्फ़ एक चौका मारा था. उस समय 60-60 ओवर का मैच होता था.
गावसकर के नाम सबसे धीमी पारी का रिकॉर्ड है
4. पहले तीन विश्व कप में खिलाड़ियों ने उजली पोशाकें पहनीं और मैच लाल गेंद से खेली गई.
5. पहले तीनों विश्व कप इंग्लैंड में आयोजित हुए.
6. वेस्टइंडीज़ के विवियन रिचर्ड्स ऐसे एकमात्र क्रिकेटर हैं, जिन्होंने विश्व कप क्रिकेट के साथ-साथ विश्व कप फ़ुटबॉल में भी हिस्सा लिया है. विश्व कप फ़ुटबॉल में वे एंटिगा की ओर से खेले थे.
7. वर्ष 1996 के विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज़ ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए श्रीलंका में खेलने से इनकार कर दिया. ये दोनों मैच श्रीलंका के हक़ में गए. उसी विश्व कप के सेमी फ़ाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच मुक़ाबला हुआ. लेकिन दर्शकों के ख़राब व्यवहार के कारण ये मैच भी श्रीलंका की झोली में गया. हालाँकि श्रीलंका उस समय काफ़ी अच्छी स्थिति में था और उसका जीतना तय था.
8. अभी तक दो खिलाड़ी ऐसे हुए हैं, जिन्होंने दो अलग-अलग देशों की ओर से विश्व कप के मैच खेले हैं. एंडरसन कमिंस ने वर्ष 1992 में वेस्टइंडीज़ की ओर से और वर्ष 2007 में कनाडा की ओर से विश्व कप खेला है. उनके पहले कैपलर वेसल्स ने वर्ष 1983 में ऑस्ट्रेलिया की ओर से और 1992 में दक्षिण अफ़्रीका की ओर से विश्व कप के मैच खेले. ग्रैम हिक ने भी वर्ष 1992, 1996 और 1999 में इंग्लैंड की ओर से विश्व कप में हिस्सा लिया. वैसे 1983 के विश्व कप में वे ज़िम्बाब्वे की टीम में शामिल थे, लेकिन कोई मैच नहीं खेल पाए.
कपिल की बेहतरीन पारी की रिकॉर्डिंग मौजूद नहीं
9. श्रीलंका की टीम पहली और एकमात्र मेज़बान देश की टीम है, जिसने विश्व कप जीता है. वर्ष 1996 के विश्व कप का आयोजन श्रीलंका, भारत और पाकिस्तान ने मिलकर किया था. श्रीलंका ने विश्व कप जीता, हालाँकि इसका फ़ाइनल पाकिस्तान के लाहौर शहर में हुआ था.
10. जेफ़ क्रो ने वर्ष 1987 के विश्व कप में न्यूज़ीलैंड की कप्तानी की थी. इस विश्व कप से पहले उन्होंने सिर्फ़ एक टेस्ट में न्यूज़ीलैंड की कप्तानी की थी.
11. विश्व कप की शानदार पारियों में से एक 1983 में कपिल देव ने ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ खेली थी. उनकी 175 रनों की नाबाद पारी की न वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है और न ऑडियो कमेंट्री. क्योंकि कैमरामैन हड़ताल पर थे.
12. दक्षिण अफ़्रीका के हर्शेल गिब्स विश्व कप के एक मैच में एक ओवर में छह छक्के मारने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं. उन्होंने 2007 के विश्व कप में नीदरलैंड्स के ख़िलाफ़ ये कारनामा किया था.
वसीम अकरम के नाम भी एक ख़ास रिकॉर्ड है
13. विश्व कप के इतिहास में सबसे कम स्कोर वाला विश्व कप था, वर्ष 1979 का विश्व कप. इस विश्व कप में सिर्फ़ दो शतक लगे थे.
14. विश्व कप में टेस्ट न खेलने वाले देशों में सबसे बेहतरीन रिकॉर्ड कीनिया के नाम है. कीनिया ने वर्ष 2003 के विश्व कप के सेमी फ़ाइनल तक जगह बनाई थी.
15. बांग्लादेश के तल्हा जुबैर सबसे कम उम्र में विश्व कप खेलने वाले खिलाड़ी हैं. वर्ष 2003 के विश्व कप में वे शामिल हुए थे और उस समय उनकी उम्र थी 17 वर्ष और सात दिन.
16. इंग्लैंड के डेनिस एमिस के नाम विश्व कप में पहला शतक लगाने का रिकॉर्ड है. वर्ष 1975 के विश्व कप में भारत के ख़िलाफ़ उन्होंने 137 रनों की पारी खेली थी.
Share:

शुक्रवार, 11 जुलाई 2014

दुनिया के 100 अजब-गजब कानून


अगर हम दुनिया के अलग अलग कानूनों का अध्यन्न करे तो हमे हर देश में कुछ ऐसे कानून नज़र आयेंगे जो कि सुनने में बहुत ही अजीबो गरीब होते है, जिनको सुनकर यह समझ नहीं आता कि इस क़ानून को बनाने के पीछे लॉजिक क्या है जैसे कि सन फ्रांसिस्को में आप अपनी कार को अंडरवेयर से साफ़ नहीं कर सकते है, यह एक अपराध है या फिर नेवाडा के युरेका में मूंछों वाले मर्दों का महिलाओं को kiss करना गैरकानूनी है। इनमे से कुछ कानून तो सैंकड़ों साल पुराने हैं। इन्हें न तो बदलने की कोशिश की गई, न ही खत्म किया गया। ये अब भी किसी परंपरा की तरह चल रहे हैं। वैसे तो ऐसे कानूनों कि संख्या बहुत ज्यादा है पर हमने आप के लिए यहाँ 100 ऐसे ही विचित्र कानूनो का संकलन किया है।


1. ओकलाहोमा में अगर आपने किसी कुत्ते को चिढ़ाने की कोशिश की, तो आपको हिरासत में ले लिया जाएगा।

2. ऊटाह में सड़क किनारे पेपर बैग में वायलिन कैरी करना गैरकानूनी है।

3. सन फ्रांसिस्को में सड़क किनारे घोड़े के खाद का 6 फीट ऊंचा ढेर लगाना गैरकानूनी है।

4. टेक्सास के देवोन में अर्धनग्न होकर फर्नीचर बनाना कानून के खिलाफ है।

5. मोन्टाना के बोजमैन में एक कानून के तहत सूर्यास्त के बाद घर के आंगन में सभी तरह की यौन गतिविधियों पर प्रतिबंध है।


6. कैलिफोर्निया में ड्राइवर रहित वाहन को 60 मील/ घंटे के अधिक रफ्तार से चलाना गैरकानूनी है।

7. फ्लेरिडा में सार्वजनिक रूप से पुरुषों के स्ट्रेपलेस (बिना फीते) गाउन पहनने पर प्रतिबंध है। ऐसा करने पर उन्हें जुर्माना हो सकता है।

8. दक्षिण कैरोलीना में रविवार के दिन अदालत भवन के बाहर महिलाओं को मारना गैरकानूनी नहीं है।

9. टेनेसी में अगर आप कार ड्राइव करते वक्त सो गए, तो फिर आप कानून तोड़ने के भागीदारी होंगे।

10. न्यूयॉर्क में छत से कूदने पर मौत की सजा का प्रावधान है।

11. पेनसिल्वेनिया के दानविले में आग लगने के एक घंटे पहले फायर नोजल चेक होना जरूरी है।

12. विस्कॉन्सिन के कॉनर्सविले में यौन क्रिया के दौरान जब महिला ऑरगेज्म के करीब हो, तब पुरुष द्वारा बंदूक फायर करना गैरकानूनी है।

13. पेन्सिलवेनिया में डॉलर को धागे से बांध कर दूसरों को झांसा देना कानून के खिलाफ है।

14. न्यूयॉर्क के रेस्टोरेंट में सैंडविच को 'कॉर्न्ड बीफ सैंडविच' बोलना गैरकानूनी है, अगर वह सफेद व मेयोनाइज ब्रेड से बना हो।

15. सन फ्रांसिस्को में कार वॉशिंग के दौरान कार को अंडरवेयर से साफ करना गैरकानूनी है।

16. फ्रांस में 'ईटी' (एक्सट्रा टेरस्ट्रियल) डॉल बेचना गैरकानूनी है। यहां उन डॉल्स को बेचने की इजाजत नहीं, जिनके ह्यूमन फेस नहीं होते हैं।


17. लुसियाना में कुदरती दांतों से किसी को काटने पर सामान्य बेईज्जती कहा गया है। लेकिन अगर नकली दांत से किसी को काटा गया हो तो घोर बेईज्जती कहते हैं।

18. वाशिंगटन में किसी भी परिस्थिति में वर्जिन के साथ सेक्स करना गैरकानूनी है। इसमें सुहागरात भी शामिल है।

19. स्विटजरलैंड में रात 10 बजे के बाद पुरुषों द्वारा खड़े होकर रिलैक्स करने को गैरकानूनी कहा गया है।

20. फ्लोरिडा में गुरुवार के दिन 6 बजे के बाद सार्वजनिक जगहों पर पादना गैरकानूनी है।

21. मैसाच्यूट्स रात में बगैर नहाए बिस्तर पर जाना गैरकानूनी है। हालांकि, रविवार के दिन नहाना गैरकानूनी है।

22. सऊदी अरब के जिद्दा में 1979 में होटल के स्वीमिंग पूल में नहाने पर पाबंदी लगा दी गई थी।

23. सैमोओ में खुद के जन्मदिन का तारीख भूलना जुर्म है।

24. अलाबामा में जेल प्रहरियों का अपनी बीबियों से बातचीत करना गैरकानूनी है।

25. इंगलैंड के लंदन में सिटी कैब में पागल कुत्तों या लाशों को ले जाना गैरकानूनी है।

26. इंगलैंड में संसद के सदन के भीतर मरना गैरकानूनी है।

27. इंगलैंड में क्वीन स्टैंप को उल्टा चिपकाना राजद्रोह की श्रेणी में आता है।

28. लॉस एंजिल्स में अगर वेटर कस्टमर से कहता है कि 'मैं एक एक्टर हूं', तो ये गैरकानूनी है।

29. इंडियाना में बार्बी डॉल को मेन्स के कपड़े पहनाना गैरकानूनी कृत्य है।



30. एरिज के सिडोना में हस्तरेखा देख कर झूठ बोलना गैरकानूनी है।

31. टेक्सास में खाली बंदूक दिखाकर किसी को धमकी देना गैरकानूनी है।

32. ऑस्ट्रेलिया में उस जानवर का नाम लेना गैरकानूनी कृत्य है, जब आप उसे खाना चाहते हैं।

33. फ्रांस के कान्स में जेरी लुईस का मास्क पहनना गैरकानूनी है।

34. न्यू जर्सी में अगर ट्रैफिक पुलिस के इस सवाल 'क्या तुम्हें पता है, मैंने तुम्हें क्यों रोका?' पर आपने ये 'अगर तुम्हें नहीं पता, तो मैं तुम्हें नहीं बताऊंगा' जवाब दिया, तो आप पर स्वत: 300 डॉलर यानी 18 हजार रुपए का जुर्माना हो जाएगा।

35. यॉर्क के प्राचीन शहर सीमा के अंदर किसी स्कॉट नगारिक को मारना गैरकानूनी है, अगर वह अपने साथ तीर-धनुष लेकर चल रहा हो।

36. लंदन में टैक्सी रोकना उस वक्त गैरकानूनी है, जब आप प्लेग बीमारी से ग्रसित हैं।

37. केंटुकी में मैदान को लाल रंग रंगना गैरकानूनी है।

38. पुर्तगाल में समुद्र में पिशाब करना गैरकानूनी कृत्य है।

39. दक्षिण कैरोलीना में कुंआरी लड़कियों के एडिबल पैंटीज खरीदने पर पाबंदी है।

40. इटली में मोटे लोगों के पॉलिस्टर कपड़ों से बना परिधान पहनने पर पाबंदी है।

41. मोन्टाना में फोनबुक को आधे हिस्से में फाड़ना गैरकानूनी है।

42. कैलिफोर्निया में अगर कोई स्मूदी (रसीले फलों का जूस), जिसमें गठीला पदार्थ हो बेचते पाया गया, तो वह व्यक्ति कानूनी तोड़ने की श्रेणी में आएगा।

43. मिशिगन में फायर हाईड्रेंट के साथ घड़ियाल को चेन से बांधना गैरकानूनी है।

44. अर्कन्सास में व्हाइट वेडिंग गाउन में दूसरी बार महिलाओं के शादी करने पर मनाही है।

45. ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में रविवार को दिन के वक्त सुर्ख पिंक पैंट्स पहनने पर पाबंदी है।

46. कनेक्टिकट में नाइट वॉचमैन (चौकीदार) काम के दौरान डिकैफिनेटेड कॉफी नहीं पी सकते हैं।

47. केंटुकी में जेब में आइसक्रीम कोन्स ले जाना गैरकानूनी है।

48. मिनेसोटा में अगर आप बिल्ली के पीछे अपने पालतू कुत्ते को दौड़ाने के लिए उकसाते हैं, तो ये गैरकानूनी कृत्य की श्रेणी में आएगा।

49. लोआ में चुंबने लेने के पांच मिनट बाद आप कानून तोड़ने की श्रेणी में आते हैं।

50. अमेरिका के 24 राज्यों में एक कानून के तहत औरत अपने पति को तलाक दे सकती है, अगर वो नामर्द है।

51. इलियोनॉस में पालतू के मुंह में जली हुई सिगार देना गैरकानूनी है।

52. फ्लोरिडा के मियामी में जानवरों की नकल उतारना गैरकानूनी है।

53. ओहियो के ऑक्सफोर्ड में किसी मर्द की तस्वीर के सामने औरतों का कपड़े पहनना गैरकानूनी है।

54. बाल्टीमोर में शेर को सिनेमाहॉल ले जाना गैरकानूनी कृत्य है।

55. वाशिंगटन में अभिभावकों का खुद को धनी जताना गैरकानूनी है।

56. टेक्सास में अगर आप अपराध कबूल करना चाहते हैं, तो आपको कानूनी तौर पर 24 घंटे पहले पुलिस को सूचित करना होगा।

57. दक्षिण डकोटा में पनीर की फैक्ट्री में सोना गैरकानूनी कृत्य है।

58. मैरीलैंड में रोडियो पर रैंडी न्यूमैन्स के गीत 'शॉर्ट पीपल' पर प्रतिबंध जारी है।

59. मिसौरी में महिला ने अगर नाइट गाउन पहनी हो, तो दमकल कर्मी उसे बचा नहीं सकता, क्योंकि वहां ऐसा करना गैरकानूनी कृत्य है।

60. ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया शहर में आप अपने घर का ब्लब खुद नहीं बदल सकते है इसकेलिए आपको किसी लाइसेंस शुदा इलेक्ट्रिसियन को बुलाना होगा। 

61. फ्रांस में सुअर का नेपोलियन नामकरण करना गैरकानूनी है।



62. इंडोनेशिया में हस्तमैथुन करते पाए जाने पर सिर कलम करने का सजा का प्रावधान है।

63. सन सल्वाडोर में नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने वाले शख्स को आग से झुलसाकर मारने का प्रावधान है।

64. बेहराइन में एक पुरुष ही कानूनी तौर पर किसी महिला के गुप्तांग की जांच (दर्पण देखकर) कर सकता है।

65. रोड आइलैंड पर रविवार के दिन एक ही ग्राहक को टूथ पेस्ट व टूथ ब्रश बेचना गैरकानूनी है।

66. मिनियापोलिस के अलेक्जेंड्रिया में एक पुरुष का सार्डिन मछली की मौजूदगी में महिला के साथ यौन संबंध स्थापित करना गैरकानूनी है।

67. सिंगापुर में च्यूइंग गम चबाना गैरकानूनी है।

68. एरिजोना में ऊंट का शिकार करना गैरकानूनी है।

69. नॉर्थ कैरोलीना मरे लोगों के सामने कसम लेना गैरकानूनी कृत्य है।

70. फ्लोरिडा में पॉर्क्यूपाइन (कांटेदार जानवर) के साथ यौन क्रिया करना गैरकानूनी है।


71. बर्मा में इंटरनेट का इस्तेमाल करना कानून के खिलाफ है। अगर कोई ऐसा करते पकड़ा जाता है, तो उसे जेल हो सकती है।

72. लोआ में घोड़ों का फायर हाइड्रेंट चबाना या खाना गैरकानूनी कृत्य है। इसलिए घोड़े मालिक जरा सावधान।

73. वर्माउंट में महिला को नकली दांत लगाने से पहले पति से लिखित में सहमति लेना जरूरी है।

74. लॉस एंजिल्स में एक ही टब में दो बच्चों को स्नान कराना गैरकानूनी है।

75. ओकलाहोमा में अगर आपके बाथटब में गधा सोता पाया गया, तो ये कानून के खिलाफ है।

76. इजरायल में रविवार के दिन नाक झाड़ने पर आप पर मामला दर्ज हो सकता है।

77. स्वीडन में वेश्याओं की सेवाएं लेना गैरकानूनी है। जबकि यहां वेश्यावृत्ति वैध है।

78. थाईलैंड में बगैर अंडरवियर पहने घर से बाहर निकलना गैरकानूनी कृत्य है।

79. कैलिफोर्निया में छोटे तलाब में बच्चे को खेलता छोड़ना गैरकानूनी है।

80. ओकलाहोमा में ऑटोमोबाइल से छेड़छाड़ करना अवैध है।

81. जर्मनी के राजमार्ग पर गाड़ी रोकना गैरकानूनी है।

82. तुर्की में 80 साल के वयोवृद्ध के पायलट बनने पर प्रतिबंध है।

83. शिकागो में ऐसी जगह पर खाना गैरकानूनी है, जहां पर आग हो।

84. पेनसिल्वेनिया में बाहर खुले में फ्रिज के ऊपर नींद लेना गैरकानूनी कृत्य है।

85. नेवाडा के युरेका में मूंछों वाले मर्दों का महिलाओं को kiss करना गैरकानूनी है।

86. ओहियो में मछली को शराब पिलाना गैरकानूनी कृत्य है।

87. फ्लोरिडा के मियामी में पुलिस थाने में स्केटिंग करना कानून के खिलाफ है।

88. फ्लोरिडा में रविवार के दिन अविवाहित महिलाओं का पैराशूट पर उड़ना गैरकानूनी है। इसके लिए उन्हें जेल भी हो सकती है।

89. टेक्सास में होटल की दूसरी मंजिल से किसी भैंस पर गोली चलाना गैरकानूनी है।

90. कोलराडो के शहरी क्षेत्र में किसी पक्षी का शिकार करना गैरकानूनी है।

91. अलाबामा में आंखों पर पट्टी बांधकर गाड़ी चलाना अवैध है।



92. लोवा में पुरुषों का बीयर की तीन सिप लेना गैरकानूनी है, अगर वे अपनी पत्नी के साथ बिस्तर पर हों।

93. कैलिफोर्निया के शिको में अगर कोई शख्स शहरी सीमा के भीतर न्यूक्लियर डिवाइस विस्फोट करता है, तो उसे 500 डॉलर यानी 30 हजार रुपए का जुर्माना भरना होगा।

94. ऊटाह में चलती एम्बुलेंस में महिलाओं का पुरुषों को साथ सेक्स करना गैरकानूनी है।

95. कोलंबिया में बिगफुट (बड़े पैर वाला मानव, जो शायद ही मिले) को मारना गैरकानूनी है।

96. लेबनान में अगर कोई पुरुष किसी नर जानवर के साथ यौन क्रियाएं करता पकड़ा जाए, तो उसे मौत की सजा हो सकती है। लेकिन अगर नर की जगह मादा जानवर हो, तो फिर किसी तरह के सजा का प्रावधान नहीं है।

97. मिनेसोटा में कपड़े धोने वक्त एक ही वाशिंग लाइन पर पुरुष और महिलाओं के अंत: वस्त्र रखना गैरकानूनी है।

98. टेक्सास में खुद की आंखों को बेचना गैरकानूनी है।

99. केंटुकी में छह फीट से ज्यादा लंबे हथियार को छुपा कर ले जाना गैरकानूनी है।

100. मोन्टाना में फोनबुक को आधे हिस्से में फाड़ना गैरकानूनी है।

साभार itthing.com
Share:

शुक्रवार, 14 मार्च 2014

भारतीय इतिहास के गौरवपूर्ण तथ्य


  1. जब कई संस्कृतियों 5000 साल पहले ही घुमंतू वनवासी थे, भारतीय सिंधु घाटी (सिंधु घाटी सभ्यता) में हड़प्पा संस्कृति की स्थापना की।
  2. भारत के इतिहास के अनुसार, आखिरी 100000 वर्षों में किसी भी देश पर हमला नहीं किया है।
  3. भारत का अंग्रेजी में नाम ‘इंडिया’ इं‍डस नदी से बना है, जिसके आस पास की घाटी में आरंभिक सभ्‍यताएं निवास करती थी। आर्य पूजकों में इस इंडस नदी को सिंधु कहा।
  4. पर्शिया के आक्रमकारियों ने इसे हिन्‍दु में बदल दिया। नाम ‘हिन्‍दुस्‍तान’ ने सिंधु और हीर का संयोजन है जो हिन्‍दुओं की भूमि दर्शाता है।
  5. शतरंज की खोज भारत में की गई थी।
  6. बीज गणित, त्रिकोण मिति और कलन का अध्‍ययन भारत में ही आरंभ हुआ था।
  7. ‘स्‍थान मूल्‍य प्रणाली’ और ‘दशमलव प्रणाली’ का विकास भारत में 100 बी सी में हुआ था।
  8. विश्‍व का प्रथम ग्रेनाइट मंदिर तमिलनाडु के तंजौर में बृहदेश्‍वर मंदिर है। इस मंदिर के शिखर ग्रेनाइट के 80 टन के टुकड़े से बनें हैं यह भव्‍य मंदिर राजा राज चोल के राज्‍य के दौरान केवल 5 वर्ष की अवधि में (1004 ए डी और 1009 ए डी के दौरान) निर्मित किया गया था।
  9. भारत विश्‍व का सबसे बड़ा लोकतंत्र और विश्‍व का छठवां सबसे बड़ा देश तथा प्राचीन सभ्‍यताओं में से एक है।
  10. सांप सीढ़ी का खेल तेरहवीं शताब्‍दी में कवि संत ज्ञान देव द्वारा तैयार किया गया था इसे मूल रूप से मोक्षपट कहते थे। इस खेल में सीढियां वरदानों का प्रतिनिधित्‍व करती थीं जबकि सांप अवगुणों को दर्शाते थे। इस खेल को कौडियों तथा पांसे के साथ खेला जाता था। आगे चल कर इस खेल में कई बदलाव किए गए, परन्‍तु इसका अर्थ वहीं रहा अर्थात अच्‍छे काम लोगों को स्‍वर्ग की ओर ले जाते हैं जबकि बुरे काम दोबारा जन्‍म के चक्र में डाल देते हैं।
  11. दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट का मैदान हिमाचल प्रदेश के चायल नामक स्‍थान पर है। इसे समुद्री सतह से 2444 मीटर की ऊंचाई पर भूमि को समतल बना कर 1893 में तैयार किया गया था।
  12. भारत में विश्‍व भर से सबसे अधिक संख्‍या में डाक खाने स्थित हैं।
  13. विश्‍व का सबसे बड़ा नियोक्‍ता भारतीय रेल है, जिसमें सोलह लाख से अधिक लोग काम करते हैं।
  14. विश्‍व का सबसे प्रथम विश्‍वविद्यालय 700 बी सी में तक्षशिला में स्‍थापित किया गया था। इसमें 60 से अधिक विषयों में 10,500 से अधिक छात्र दुनियाभर से आकर अध्‍ययन करते थे। नालंदा विश्‍वविद्यालय चौथी शताब्‍दी में स्‍थापित किया गया था जो शिक्षा के क्षेत्र में प्राचीन भारत की महानतम उपलब्धियों में से एक है।
  15. आयुर्वेद मानव जाति के लिए ज्ञात सबसे आरंभिक चिकित्‍सा शाखा है। शाखा विज्ञान के जनक माने जाने वाले चरक ने 2500 वर्ष पहले आयुर्वेद का समेकन किया था।
  16. भारत 17वीं शताब्‍दी के आरंभ तक ब्रिटिश राज्‍य आने से पहले सबसे सम्‍पन्‍न देश था। क्रिस्‍टोफर कोलम्‍बस ने भारत की सम्‍पन्‍नता से आकर्षित हो कर भारत आने का समुद्री मार्ग खोजा, उसने गलती से अमेरिका को खोज लिया।
  17. नौवहन की कला और नौवहन का जन्‍म 6000 वर्ष पहले सिंध नदी में हुआ था। दुनिया का सबसे पहला नौवहन संस्‍कृ‍त शब्‍द नव गति से उत्‍पन्‍न हुआ है। शब्‍द नौ सेना भी संस्‍कृत शब्‍द नोउ से हुआ।
  18. भास्‍कराचार्य ने खगोल शास्‍त्र के कई सौ साल पहले पृथ्‍वी द्वारा सूर्य के चारों ओर चक्‍कर लगाने में लगने वाले सही समय की गणना की थी। उनकी गणना के अनुसार सूर्य की परिक्रमा में पृथ्‍वी को 365.258756484 दिन का समय लगता है।
  19. भारतीय गणितज्ञ बुधायन द्वारा ‘पाई’ का मूल्‍य ज्ञात किया गया था और उन्‍होंने जिस संकल्‍पना को समझाया उसे पाइथागोरस का प्रमेय करते हैं। उन्‍होंने इसकी खोज छठवीं शताब्‍दी में की, जो यूरोपीय गणितज्ञों से काफी पहले की गई थी।
  20. बीज गणित, त्रिकोण मिति और कलन का उद्भव भी भारत में हुआ था। चतुष्‍पद समीकरण का उपयोग 11वीं शताब्‍दी में श्री धराचार्य द्वारा किया गया था। ग्रीक तथा रोमनों द्वारा उपयोग की गई की सबसे बड़ी संख्‍या 106 थी जबकि हिन्‍दुओं ने 10*53 जितने बड़े अंकों का उपयोग (अर्थात 10 की घात 53), के साथ विशिष्‍ट नाम 5000 बीसी के दौरान किया। आज भी उपयोग की जाने वाली सबसे बड़ी संख्‍या टेरा: 10*12 (10 की घात12) है।
  21. वर्ष 1986 तक भारत विश्‍व में हीरे का एक मात्र स्रोत था (स्रोत: जेमोलॉजिकल इंस्‍टी‍ट्यूट ऑफ अमेरिका)
  22. बेलीपुल विश्‍व‍ में सबसे ऊंचा पुल है। यह हिमाचल पवर्त में द्रास और सुरु नदियों के बीच लद्दाख घाटी में स्थित है। इसका निर्माण अगस्‍त 1982 में भारतीय सेना द्वारा किया गया था।
  23. सुश्रुत को शल्‍य चिकित्‍सा का जनक माना जाता है। लगभग 2600 वर्ष पहले सुश्रुत और उनके सहयोगियों ने मोतियाबिंद, कृत्रिम अंगों को लगना, शल्‍य क्रिया द्वारा प्रसव, अस्थिभंग जोड़ना, मूत्राशय की पथरी, प्‍लास्टिक सर्जरी और मस्तिष्‍क की शल्‍य क्रियाएं आदि की।
  24. निश्‍चेतक का उपयोग भारतीय प्राचीन चिकित्‍सा विज्ञान में भली भांति ज्ञात था। शारीरिकी, भ्रूण विज्ञान, पाचन, चयापचय, शरीर क्रिया विज्ञान, इटियोलॉजी, आनुवांशिकी और प्रतिरक्षा विज्ञान आदि विषय भी प्राचीन भारतीय ग्रंथों में पाए जाते हैं।
  25. भारत से 90 देशों को सॉफ्टवेयर का निर्यात किया जाता है।
  26. भारत में 4 धर्मों का जन्‍म हुआ – हिन्‍दु धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म ओर सिक्‍ख धर्म, जिनका पालन दुनिया की आबादी का एक बड़ा हिस्‍सा करता है।
  27. जैन धर्म और बौद्ध धर्म की स्‍थापना भारत में क्रमश: 600 बी सी और 500 बी सी में हुई थी।
  28. इस्‍लाम भारत का और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है।
  29. भारत में 3,00,000 मस्जिदें हैं जो किसी अन्‍य देश से अधिक हैं, यहां तक कि मुस्लिम देशों से भी अधिक।
  30. भारत में सबसे पुराना यूरोपियन चर्च और सिनागोग कोचीन शहर में है। इनका निर्माण क्रमश: 1503 और 1568 में किया गया था।
  31. ज्‍यू और ईसाई व्‍यक्ति भारत में क्रमश: 200 बी सी और 52 ए डी से निवास करते हैं।
  32. विश्‍व में सबसे बड़ा धार्मिक भवन अंगकोरवाट, हिन्‍दु मंदिर है जो कम्‍बोडिया में 11वीं शताब्‍दी के दौरान बनाया गया था।
  33. तिरुपति शहर में बना विष्‍णु मंदिर 10वीं शताब्‍दी के दौरान बनाया गया था, यह विश्‍व का सबसे बड़ा धार्मिक गंतव्‍य है। रोम या मक्‍का धामिल स्‍थलों से भी बड़े इस स्‍थान पर प्रतिदिन औसतन 30 हजार श्रद्धालु आते हैं और लगभग 6 मिलियन अमेरिकी डॉलर प्रति दिन चढ़ावा आता है।
  34. सिक्‍ख धर्म का उद्भव पंजाब के पवित्र शहर अमृतसर में हुआ था। यहां प्रसिद्ध स्‍वर्ण मंदिर की स्‍थापना 1577 में गई थी।
  35. वाराणसी, जिसे बनारस के नाम से भी जाना जाता है, एक प्राचीन शहर है जब भगवान बुद्ध ने 500 बी सी में यहां आगमन किया और यह आज विश्‍व का सबसे पुराना और निरंतर आगे बढ़ने वाला शहर है।
  36. भारत द्वारा श्रीलंका, तिब्‍बत, भूटान, अफगानिस्‍तान और बंगलादेश के 3,00,000 से अधिक शरणार्थियों को सुरक्षा दी जाती है, जो धार्मिक और राजनैतिक अभियोजन के फलस्‍वरूप वहां से निकल गए हैं।
  37. माननीय दलाई लामा तिब्‍बती बौद्ध धर्म के निर्वासित धार्मिक नेता है, जो उत्तरी भारत के धर्मशाला से अपने निर्वासन में रह रहे हैं।
  38. युद्ध कलाओं का विकास सबसे पहले भारत में किया गया और ये बौद्ध धर्म प्रचारकों द्वारा पूरे एशिया में फैलाई गई।
  39. योग कला का उद्भव भारत में हुआ है और यहां 5,000 वर्ष से अधिक समय से मौजूद हैं।
Share:
Name:
E-mail Address: *
Message: *

Definition List

Unordered List

Support

Online Readers: