विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं से संकलित रोचक जानकारियाँ

न्यूड स्लीपिंग के 9 बेनिफिट्स

आपको जानकर बेशक हैरानी हो सकती है लेकिन बिना कपड़ों के सोना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। पिछले कई वर्षों में प्रकाशित तमाम रिपोर्टस के मुताबिक यह जानकर थोड़ा अटपटा लगेगा लेकिन बिना कपड़ों के सोना सेहत के लिए बड़े फायदों की वजह हो सकता है.

विश्व कप क्रिकेट से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

1. विश्व कप में सबसे ज़्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड न्यूज़ीलैंड के नाथन एस्टल और एजाज़ अहमद के नाम पर है. दोनों पाँच-पाँच बार शून्य पर आउट हो चुके हैं. 2. एक ही विश्व कप में सबसे ज़्यादा शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ़्रीका के एबी डी वेलियर्स के नाम है, जो एक ही विश्व कप में चार बार आउट हो चुके हैं..

दुनिया के 100 अजब-गजब कानून

अगर हम दुनिया के अलग अलग कानूनों का अध्यन्न करे तो हमे हर देश में कुछ ऐसे कानून नज़र आयेंगे जो कि सुनने में बहुत ही अजीबो गरीब होते है, जिनको सुनकर यह समझ नहीं आता कि इस क़ानून को बनाने के पीछे लॉजिक क्या है जैसे कि सन फ्रांसिस्को में आप अपनी कार को अंडरवेयर से साफ़ नहीं कर सकते है, यह एक अपराध है या फिर नेवाडा के युरेका में मूंछों वाले मर्दों का महिलाओं को kiss करना गैरकानूनी है। इनमे से कुछ कानून तो सैंकड़ों साल पुराने हैं। इन्हें न तो बदलने की कोशिश की गई, न ही खत्म किया गया। ये अब भी किसी परंपरा की तरह चल रहे हैं। वैसे तो ऐसे कानूनों कि संख्या बहुत ज्यादा है पर हमने आप के लिए यहाँ 100 ऐसे ही विचित्र कानूनो का संकलन किया है।

सेक्स से जुड़े तथ्य

Gसेक्स को हमेशा से इंसान एक खास संवेदना के रूप में देखता है। गौर करें तो किसी भी व्यक्ति के जीवन की खुशियां बहुत कुछ उसकी सेक्स लाइफ पर ही निर्भर होती हैं। मगर जीवन का इतना अहम हिस्सा होने के बावजूद इंसान की यह संवेदना हमेशा एक रहस्य का आवरण लिए रहती है।.

अंडों के बारे में दिलचस्प तथ्य

अंडों में आपके खरीदने योग्य उच्चतम गुणवत्ता वाला प्रोटीन शामिल होता है।यह पता लगाने के लिए कि क्या एक अंडा कच्चा है या पूरी तरह से पका हुआ है, उसे हिलाएँ! यदि अंडा आसानी से हिलता है, तो वह पूरी तरह से पका हुआ है, लेकिन यदि उसमें डगमगाहट होती है, तो वह कच्चा है।.

मजेदार तथ्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मजेदार तथ्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 9 दिसंबर 2015

न्यूड स्लीपिंग के 9 बेनिफिट्स

न्यूड स्लीपिंग के 9 बेनिफिट्स
आपको जानकर बेशक हैरानी हो सकती है लेकिन बिना कपड़ों के सोना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। पिछले कई वर्षों में प्रकाशित तमाम रिपोर्टस के मुताबिक यह जानकर थोड़ा अटपटा लगेगा लेकिन बिना कपड़ों के सोना सेहत के लिए बड़े फायदों की वजह हो सकता है। बेशक पढ़ने या सुनने में आपको यह अजीब लगे लेकिन सच में ‘न्यूड’ सोना यानी कि बिना कोई वस्त्र पहने सोना फायदेमंद है। निर्वस्त्र होकर सोने के इन नौ फायदों के बारे में जानिए।

– शोध के मुताबिक रात दो बजे के बाद कोर्टिजोल का स्तर शरीर में बढ़ता है लेकिन बिना कपड़े के सोने से यह नियंत्रित रहता है।
-रात में बिना कपड़े के सोने से शरीर में कोर्टिजोल नामक स्ट्रेस हार्मोन का स्तर कम होता है जिससे पेट पर चर्बी जमा नहीं होती।
-रात को नग्न सोने से मधुमेह होने का खतरा भी कम होता है।
-रिसर्च के मुताबिक, बेडरूम का तापमान मोटापे को प्रभावित करता है। न्यूड सोने से ओवरहीटिंग से भी बचा जा सकता है।
-बिना कपड़ों के सोने से त्वचा को आपस में संपर्क होता है जिससे कोर्टिजोल नामक स्ट्रेस हार्मोन बनता है
-कपड़े उतारकर सोने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है।
-शोध में माना गया है कि बिना कपड़ों के सोने से अनिद्रा की समस्या दूर हो सकती है।
– शरीर का तापमान संतुलित रखने और गहरी नींद लाने के लिए नग्न सोना फायदेमंद है। वे अपेक्षाकृत अधिक सेहतमंद होते हैं।
-अपने साथी के साथ बिना कपड़ों के सोने से सेक्स लाइफ बेहतर होती है। त्वचा से त्वचा का स्पर्श शरीर में ओक्सीटोसिन बढ़ाता है जिससे सेक्स लाइफ बेहतर होती है।
Star News Hindi & Urdu News Portalएक शोध के मुताबिक ब्रिटेन में 1004 लोगों में 57 फीसदी कपल्स न्‍यूड सोते हैं, वो 48 फीसदी पजामे में, 43 फीसदी नाइटसूट या गाउन और 38 फीसदी अन्‍य कपड़ों में सोने वाले कपल्स की तुलना में अधिक स्वस्थ व खुशहाल पाए गए। वहीं, उक्त शोध अमेरिका में किए गए तो पता चला कि 10 में से 4 लोग न्‍यूड सोते हैं।

Share:

बुधवार, 17 अप्रैल 2013

मोबाइल फोन का इतिहास


चालीस साल पहले जब मोबाइल फ़ोन की शुरुआत हुई थी, उसके बाद से इसका सफ़र काफ़ी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. हम यहां बता रहे हैं इसके विकास के 40 अहम पड़ाव.चार दशक पहले 1973 में मार्टिन कूपर ने 3 अप्रेल को पहला स्‍मार्टफोन लांच किया था। मोटोरोला के इस पहले सेलफोन की लम्‍बाई 10 इंच की ओर वजन 1 किलो के करीब था। मार्टिन कूपन ने 1952 में मोटोरोला कंपनी ज्‍वाइन की थी और आज भी वे उसी में काम कर रहे हैं।
  • चालीस साल पहले तीन अप्रैल 1973 को मोटोरोला के इंजीनियर मार्टिन कूपर ने अपनी प्रतिद्वंदी कंपनी के एक कर्मचारी को फ़ोन कर मोबाइल फ़ोन पर बातचीत की शुरुआत की थी.
  • इसके क़रीब 10 साल बाद मोटोरोला ने पहला मोबाइल हैंडसेट बाजार में उतारा था. इसकी क़ीमत थी क़रीब दो लाख रुपये.
  • आज दुनिया में इसके क़रीब साढ़े छह अरब उपभोक्ता हैं.
  • मोटोरोला के पहले हैंडसेट का नाम था, डायना टीएसी. इसकी बैट्री को एक बार रिचार्ज कर क़रीब 35 मिनट तक बातचीत की जा सकती थी.
  • डायना टीएसी को बाज़ार में उतारने से पहले उसका वजन क़रीब 794 ग्राम तक कम किया गया. इसके बाद भी यह इतना भारी था कि इसकी चोट से किसी की जान जा सकती थी.
  • हास्य कलाकार एरिन वाइज ने 1985 में सेंट कैथरीन बंदरगाह से वोडाफ़ोन के दफ्तर फोन कर ब्रिटेन में मोबाइल फ़ोन के इस्तेमाल की शुरुआत की.
  • ओ2 के नाम से मशहूर सेलनेट ने 1985 में अपनी सेवा शुरू करके वोडाफोन का एकाधिकार तो़ड़ दिया. वोडाफ़ोन को दस लाख ग्राहक बनाने में नौ साल का समय लगा. वहीं सेलनेट ने केवल डेढ़ साल में ही अगले दस लाख ग्राहक जोड़ लिए.
  • फ्रांसीसी व्यवसायी फ़िलिप ख़ान ने 11 जून 1997 को अपनी नवजात बेटी सोफ़ी की फोटो लेकर कैमरे वाले मोबाइल फ़ोन की शुरुआत की.
  • भारत सहित कई दूसरे देशों ने पिछले कुछ सालों में गाड़ी चलाते समय मोबाइल फ़ोन पर बात करने पर प्रतिबंधित लगा दिया है.
  • एरिजोना के एक प्रतिष्ठान ने सितंबर 2007 में कुत्तों के लिए मोबाइल फ़ोन बाज़ार में उतारा. क़रीब 25 हज़ार रुपये की क़ीमत वाला यह फ़ोन जीपीएस सैटेलाइट सुविधा से लैस था.
  • साल 1993 में आयोजित वायरलेस वर्ल्ड कांफ्रेंस में आईबीएम सिमान नाम का पहला स्मार्टफ़ोन पेश किया गया. इसमें शुरुआती दौर की टचस्क्रीन लगी हुई थी. यह ईमेल, इलेक्ट्रिक पेजर, कैलेंडर, कैलकुलेटर और ऐड्रेस बुक के रूप में काम करता था.
  • टैक्स मैसेज के लिए 160 अक्षरों की सीमा फ्रीडेलहम हेलीब्रांड नाम के एक जर्मन इजीनियर ने शुरू की. इसका ख्याल उन्हें अपने टाइपराइटर पर काम करते हुए आया.
  • पोस्टकार्ड की लंबाई और बिजनेस टेलीग्राम के अध्ययन ने उनकी इस धारणा की पुष्टि की. मोबाइल इंडस्ट्री ने इसे 1986 में मापडंद बना लिया. इसका प्रभाव हम ट्विटर पर भी देख सकते हैं.
  • साल 2012 में एक अरब 70 करोड़ मोबाइल हैंडसेट बिके. सबसे अधिक बिकने वालों में सैमसंग, नोकिया और ऐप्पल के हैंडसेट शामिल थे.
  • ब्रिटेन में पहला एसएमएस नील पापवर्थ नाम के एक इंजीनियर ने तीन दिसंबर 1992 को ऑरबिटल 901 हैंडसेट ने अपने मित्र रिचर्ड जॉर्विस को भेजा था. उन्होंने लिखा था,‘मैरी क्रिसमस.
  • ब्रिटेन में 2011 में मोबाइल फोन उपभोक्ताओं ने डेढ़ सौ अरब एसएमएस भेजे थे. एसएमएस भेजने वालों में 12 से 15 साल के बच्चों की संख्या अधिक थी. इन्होंने हर हफ्ते औसतन 193 एसएमएस भेजे.
  • दुनिया भर में कहीं भी किसी भी समय लोग एक दूसरे से संपर्क करने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं.एक समय था जब इसके लिए लोग बहुत वजनी हैंडसेट का इस्तेमाल करते थे. आज ये मोबाइल हैंडसेट बहुत ही पतले, छोटे और सुविधाजनक हो चुके हैं.
  • आधुनिक मोबाइल फ़ोन इंफ्रारेड, ब्लूटूथ और अन्य वायरलेस सुविधाओं से लैस हैं.
  • मोबाइल फ़ोन की तमाम खूबियों के बाद भी इनकी कुछ कमजोरियां भी हैं, जैसे गाड़ी चलाते समय इसका इस्तेमाल ख़तरनाक है, कई बार इसका इस्तेमाल परेशान करने में भी किया जाता है. वहीं कुछ छात्र इसका इस्तेमाल नकल करने में करते हैं. इसे देखते हुए कई स्कूलों ने कक्षाओं में मोबाइल फ़ोन ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है.
  • आजकल के मोबाइल फ़ोन पर नेट बैंकिंग, वेब सर्फिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और वीडियो गेम जैसी सुविधाओं का आनंद लिया जा सकता है.
  • शोध में पता चला है कि स्मार्टफ़ोन का उपयोग करने वाले लोग प्रतिदिन औसतन 12 मिनट फ़ोन कॉल्स पर खर्च करते हैं.
  • मोबाइल फ़ोन के उपभोक्ता हैंडसेट पर गेम खेलने पर 14 मिनट खर्च करते हैं.
  • मोबाइल फ़ोन के उपभोक्ता हैंडसेट पर औसतन 16 मिनट म्यूज़िक सुनते हैं.
  • वे सोशल मीडिया पर 17 मिनट बिताते हैं.
  • ऑनलाइन ब्राउजिंग पर 25 मिनट गुजारते हैं.
  • मोबाइल फ़ोन उपभोक्ता हैंडसेट का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल समय देखने के लिए करते हैं.
  • अब तक सबसे ज्यादा बिकने वाले हैंडसेट का रिकॉर्ड नोकिया 1100 के नाम है, जिसके 2003 में लांच होने के बाद 25 करोड़ से अधिक सेट बिके थे.
  • जब यह अफ़वाह उड़ी कि नोकिया 1100 का इस्तेमाल ऑनलाइन मनी ट्रांसफर को हैक करने में हो सकता है तो इसका सेकेंडहैंड सेट भी 10 हज़ार डॉलर में बिका.
  • आईफ़ोन को जून 2007 में अमरीका में लांच किया गया था. उस समय आलम यह था कि पहला सेट पाने के लिए लोग रात से ही दुकान के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो गए थे.
  • हालांकि, बाद में इससे उन्हें निराशा हाथ लगी क्योंकि यह फ़ोन उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा.
  • साल 2011 के अंत तक विकासशील देशों में हर सौ लोगों में से 78 के पास मोबाइल फ़ोन था. विकसित देशों में यह आंकड़ा प्रति सौ लोगों पर 122 का था.
  • 2011 के अंत तक भारत में प्रति सौ लोगों में से 74 लोग मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे थे.
  • ऐसा अनुमान है कि 2016 में मोबाइल फ़ोन की सालाना बिक्री क़रीब दो अरब एक करोड़ यूनिट हो जाएगी.
  • भारत में 2015 तक मोबाइल फ़ोन की सालाना बिक्री 32.2 करोड़ यूनिट होने का अनुमान है.
  • ब्रिटेन और वेल्स में 2008 के बाद से हर साल क़रीब आठ हजार लोगों को गाड़ी चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने के आरोप में पकड़कर अदालत में पेश किया जाता है. इनमें से क़रीब एक चौथाई मामले अकले लंदन में सामने आते हैं.
  • गूगल की सहायक कंपनी एंड्रायड इंक ने 2007 में टच स्क्रीन मोबाइल फ़ोन, स्मार्टफ़ोन और टैबलेट कंप्यूटर के लिए एंड्रायड नाम का ऑपरेटिंग सिस्टम बाजार में पेश किया.
  • मोबाइल फ़ोन निर्माताओं ने उपभोक्ताओं की ज़रूरतों को देखते हुए अब हैंडसेट में मेमोरी कार्ड के लिए जगह, फ्लिप स्क्रीन, कैमरा, टच स्क्रीन और यूएसबी पोर्ट जैसी सुविधाएं देनी शुरू कर दी हैं.
  • भारत, अफ्रीका और ब्राजील जैसी उभरती अर्थव्यस्थाएं मोबाइल फ़ोन का प्रमुख बाज़ार हैं. भारत में हर महीने क़रीब 60 लाख मोबाइल हैंडसेट बिकते हैं.
  • आज मोबाइल फोन पर बातचीत के लिए प्रतिदिन के रिचार्ज कूपन से लेकर मासिक बिलिंग वाले प्लान मौजूद हैं. इनके जरिए उपभोक्ता मोबाइल पर बातचीत, इंटरनेट सर्फिंग, मैसेजिंग जैसी सुविधाओं का लाभ उठाते हैं.
  • सोनी का नया स्मार्टफ़ोन एक्सपीरिया ज़ेड पानी में भी ख़राब नहीं होता. यही नहीं यह कंपनी के कैमरों की ही तरह एचडीआर विडियो भी रिकॉर्ड कर सकता है.
  • दुनिया का सबसे महंगा फोन स्‍टॉट ह्यूज डायमंड रोज आईफोन 4 है जिसकी कीमत 7,850,000 डॉलर है। इस फोन में 100 कैरेट के 500 डायमंड लगे हुए हैं। फोन का बैक कवर में रोज गोल्‍ड का बना हुआ है जबकि एप्‍पल को लोगों 53 डायमंड का बना हुआ है।
  • नोकिया का 1100 फोन दुनिया में सबसे ज्‍यादा बिकने वाला फोन है, पूरी दुनिया में इसके करीब 250 मीलियन यूनिट बिकी थीं। नोकिया ने एस 1100 फोन को 2003 में लांच किया था।
  • सोनिम एक्‍सपी 3300 (XP3300) फोर्स दुनिया का सबसे मजबूत स्‍मार्टफोन है जिसका नाम गिनीज वर्ल्‍ड रिकार्ड में भी दर्ज है। इस फोन को 84 फीट की ऊंचाई से फेकने के बाद भी प्रयोग किया गया है। इसके अलावा पानी के अंदर 2 मीटर तक फोन को रखने पर भी इसमें कोई खराबी नहीं आई।
  • सीमेंस ने एसएल 45 (SL45) नाम से दुनिया का पहला म्‍यूजिक फोन लांच किया था। जिसमें एक्‍पेंडेबल मैमोरी के साथ एमपी 3 प्‍लेयर और हेडफोन सपोर्ट भी था।
  • मोबाइल से मैसेज करने के मामले में पूरी दुनिया में फिलीपीन सबसे आगे हैं यहां पर रोज 1.4 बिलियन टेक्‍ट मैसेज भेजे जाते हैं पहले यहां पर मोबाइल से मैसेज करने पर कोई चार्ज नहीं लगता था लेकिन अब इसके लिए नाम मात्र का चार्ज देना पड़ता है।
  • 1985 में 45 साल के रीसर्चर फ्रॉयडल्‍म हिलब्रांड ने 160 कैरेक्‍टर मैसेज का कांसेप्‍ट निकाला था। उन्‍होंने देखों कि टाइपराइटर में ज्‍यादातर मैसेज 160 कैरेक्‍टर के थे। जबकि सबसे पहले मोबाइल में मैसेज करेक्‍टर लिमिट 128 कैरेक्‍टर थी।
  • हो सकता है आपको ये सुनकर थोड़ी हैरानी हो लेकिन 1865 में नोकिया कागज बनाने का काम करती थी। इसके अलावा कंपनी रबर के कुछ प्रोडेक्‍ट भी बनाती थी जैसे इलेक्‍ट्रिक केबल, गैस मास्‍ट और प्‍लास्‍टिक, नोकिया ने अपना सबसे पहला मोबाइल 1980 में लांच किया था।
  • जेम्‍स बांड ने अपनी मूवी में सबसे पहला फोन सोनी एरिक्‍सन JB988 प्रयोग किया था। जेम्‍स बांड अपने इस फोन से न केवल कॉल कर सकता था बल्‍कि इसमें कई एक्‍ट्रा फीचर भी थे। जैसे फिंगरप्रिंट लेना, रिमोट कंट्रोल का काम करना।

Share:

सोमवार, 15 अप्रैल 2013

मानव शरीर से जुड़ी कुछ आश्चर्यजनक बातें




हम अपने शरीर के बारे में आवश्यक बातें तो जानते हैं, लेकिन शरीर से ही संबंधित कुछ वैज्ञानिक सच ऐसे हैं, जिन्हें बहुत कम लोग जानते हैं। ये ऐसे सच है जो हमें हैरान कर देने वाले हैं, लेकिन पता होने जरूरी हैं।
·हमारी 1 आंख में 12,00,000 फाइबर होते हैं। अगर आप जिंदगी भर पलक झपकने का वक्त जोड़ेंगे, तो 1.2 साल का अंधेरा मिलेगा।हमारे घरों में मौजूद धूल के ज्यादातर कण हमारी डेड स्किन के होते हैं।
·आंतों में इतने बैक्टीरिया मौजूद होते हैं कि उनको निकालकर एक कॉफी मग भरा जा सकता है।
·आंख अकेला ऐसा मल्टीफोकस लेंस है, जो सिर्फ 2 मिली सेकेंड में एडजस्ट हो जाता है।
·त्वचा में कुल 72 किलोमीटर नर्व होती है।
·75 फीसदी लिवर, 80 फीसदी आंत और एक किडनी बगैर भी इंसान जिंदा रह सकता है।
·अगर आप जिंदगी भर पलक झपकने का वक्त जोड़ेंगे, तो 1.2 साल का अंधेरा मिलेगा।हमारे घरों में मौजूद धूल के ज्यादातर कण हमारी डेड स्किन के होते हैं।
·व्यक्ति खाना खाए बिना कई हफ्ते गुजार सकता है, लेकिन सोए बिना केवल 11 दिन रह सकता है।
·हाथ की 1 वर्ग इंच त्वचा में 72 फीट नर्व फाइबर होता है।
·इंसान के कान 50,000 हर्ट्ज तक की फ्रीक्वेंसी सुन सकते हैं।
·शरीर में दर्द350 फीट प्रति सेकेंड की रफ्तार से आगे बढ़ता है।
·वयस्कों के बालों को उनकी लंबाई से 25 फीसदी ज्यादा तक खींचा जा सकता है।
·जिस हाथ से आप लिखते हैं, उसकी उंगलियों के नाखून ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं।
·मानव शरीर में 3-4 दिन में नई स्टमक (पेट) लाइनिंग बनने लगती है।
·नवजात शिशु एक मिनट में ६० बार सांस लेता है | किशोर २० बार और युवा केवल सोलह बार |
·जब कोई मनुष्य छींकता है तो बाहर निकलने वाली हवा का वेग १६० किलोमीटर प्रति घंटा होता है मतलब एक्प्रेस गा़डी़ से भी अधिक स्पीड़।
·किसी भी दुर्घटना होने पर हड्डियाँ ही सबसे अधिक टूटती हैं, पर जबड़े की हड्डी बड़ी मजबूत होती है |वह लगभग २८० किलो वजन भी सहन कर सकती है|
·एक स्वस्थ युवा शरीर का मस्तिष्क २० वाट विद्युत पैदा कर सकता है|
·जब एक नवजात शिशु रोता है तो उसके आंसू नहीं आते क्यों कि तब तक उसकी अश्रुग्रंथियाँ विकसित नहीं होती है |
·हमें हँसाने के लिए १७ स्नायुं का प्रयोग करना पड़ता है जबकि रोने के लिए ४३ स्नायु काम में लेने पड़ते हैं |
·हमारे शरीर में लोहा भी होता है इतना कि एक शरीर से प्राप्त लोहे से एक इंच की कील भी तैयार की जा सकती है |
·शरीर में एपेंडिक्स .कशेरुका की बेकार हुई पूंछ कानों में कुलबुलाने वाली मांसपेशियां आदि किसी काम नहीं आते हैं |
·खाना खाते समय जो अतिरिक्त हवा पेट में चली जाती है वह डकार बन कर वह आवाज करती है | कई लोग जम्हाई बड़ी आवाज़ के साथ लेते हैं |जब शरीर को पूरी आक्सीजन नहीं मिलती है तो जम्हाई ले कर शरीर में वह आक्सीजन की कमी पूरी की जाती है | हमारे पेट में हवा, पानी होते हैं जो गुड गुड आवाज करते रहते हैं इन्हें स्टोमेक ग्राउल कहा जाता है |
·हिचकी भी एक बाडी नाईस है |डायफाम में यानी मध्य पट में तनाव की वजह से हिचकी आती है या एक मसल होती है जो फेफडों की हवा को बाहर भीतर भेजती है जब किसी कारण यह प्रोसेस रुक जाता है तो भीतर की हवा बाहर आने के लिए धक्का देती है तो ठिक्क की आवाज आती है।
·एक वयस्क व्यक्ति के शरीर में 206 हड्डियाँ होती हैं जबकि बच्चे के शरीर में 300 हड्डियाँ होती हैं (क्योंकि उनमें से कुछ गल जाती हैं और कुछ आपस में मिल जाती हैं)।
·मनुष्य के शरीर में सबसे छोटी हड्डी स्टेप्स या स्टिरुप (stapes or stirrup) होती है जो कि कान के बीच में होती है तथा जिसकी लंबाई लगभग 11 इंच (.28 से.मी.) होती है।
· मनुष्य के शरीर में मोटोर न्यूरोन्स (motor neurons) सबसे लंबी सेल होती है जो कि रीढ़ की हड्डी से शुरू होकर पैर के टखने तक जाती है और जिसकी लंबाई 4.5 फुट (1.37 मीटर)तक हो सकती है।
· मनुष्य की जाँघों की हड्डियाँ कंक्रीट से भी अधिक मजबूत होती हैं।
· मनुष्य की आँखों का आकार जन्म से लेकर मृत्यु तक एक ही रहता है जबकि नाक और कान के आकार हमेशा बढ़ते रहते हैं।
· आदमी एक साल में औसतन 62,05,000 बार पलकें झपकाता है।
· खाए गए भोजन को पचने में लगभग 12 घण्टे लगते हैं।
· मनुष्य के जबड़ों की पेशियाँ दाढ़ों में 200 पौंड (90.8 कि.ग्रा.) के बराबर शक्ति उत्पन्न करती हैं।
· अभी तक प्राप्त आँकड़ों के अनुसार सबसे भारी मानव मस्तिष्क का वजन 5 पौंड 1.1 औंस. (2.3 कि.ग्रा..) पाया गया है।
· एक सामान्य मनुष्य अपने पूरे जीवनकाल में भूमध्य रेखा के पाँच बार चक्कर लगाने जितना चलता है।
· मनुष्य की मृत्यु हो जाने के बाद भी बाल और नाखून बढ़ते ही रहते हैं।
· मनुष्य की चमड़ी के भीतर लगभग45 मील (72 कि.मी.) लंबी तंत्रिकाएँ (नसें) होती हैं।
·सबसे छोटी अस्थि स्टेपिज़ (मध्य कर्ण में)
·सबसे बड़ी अस्थि फिमर (जंघा में)
·कशेरुकाओं की कुल संख्या ३३
·पेशियों की कुल संख्या ६३९
·सबसे लम्बी पेशी सर्टोरियास
·बड़ी आंत्र की लम्बाई १.५ मीटर
·छोटी आंत्र की लम्बाई ६.२५ मीटर
·यकृत का भार(पुरुष में) १.४ -१.८ कि ग्रा
·यकृत का भार(महिला में) १.२ -१.४ कि ग्रा
·सबसे बड़ी ग्रंथि यकृत
·सर्वाधिक पुनरुदभवन की क्षमता यकृत में
·सबसे कम पुनरुदभवन की क्षमता मस्तिष्क में
·शरीर का सबसे कठोर भाग दांत का इनेमल
·सबसे बड़ी लार ग्रंथि पैरोटिड ग्रंथि
·शरीर का सामान्य तापमान ९८ .४*F (३७*C)
·शरीर में रुधिर की मात्रा ५.५ लीटर
·हीमोग्लोबिन की औसत मात्रा: १२- १५
·पुरुष में १३-१६ g/dl
·महिला में ११.५-१४ g /dl
·WBCs की संख्या ५०००-१००००/cu mm.सबसे छोटी WBC लिम्फोसाइट
·सबसे बड़ी WBC मोनोसाइट
·RBCs का जीवन काल १२० दिन
·रुधिर का थक्का बनाने का समय २-५ दिन
·सर्वग्राही रुधिर वर्ग AB
·सर्वदाता रुधिर वर्ग O
·सामान्य रुधिर दाब १२०/८० Hg
·सामान्य नब्ज़ गति ७०- ७२
·जन्म के समय १४० बार -मिनट
·१ वर्ष की आयु में १२० बार -मिनट
·१० वर्ष की आयु में ९० बार -मिनट
·व्यस्क में ७० बार -मिनट
·हृदय गति ७२ बार -मिनट
·सबसे बड़ी शिरा एन्फिरियर
·सबसे बड़ी धमनी ४२-४५ cm .
·वृक्क का भार ४२-४५ cm .
·मस्तिष्क का भार ४२-४५ cm .
·मेरु दंड की लम्बाई ४२-४५ cm
मनुष्य के शरीर के भीतर रक्त प्रतिदिन 60,000 मील(96,540 कि.मी.) दूरी की यात्रा करता है।




मानव शरीर से संबंधित संख्यात्मक तथ्य

1. वस्यक व्यक्तियों में अस्थियों की संख्या : → 206

2. खोपड़ी में अस्थियां : → 28

3. कशेरुकाओ की संख्या: →33

4. पसलियों की संख्या: →24

5. गर्दन में कशेरुकाएं : →7

6. श्वसन गति : →16 बार प्रति मिनिट

7. हृदय गति : →72 बार प्रति मिनिट

8. दंत सूत्र : → 2:1:2:3

9. रक्तदाव : →120/80

10. शरीर का तापमान : → 37 डीग्री 98.4 फ़ारेनहाइट

11. लाल रक्त कणिकाओं की आयु : → 120 दिन

12. श्वेत रक्त कणिकाओ की आयु : →1 से 3 दिन

13. चेहरे की अस्थियां: → 14

14. जत्रुक की संख्या :→2

15. हथेली की अस्थियां: → 14

16 पंजे की अस्थियां: → 5

17. ह्दय की दो धड़कनों के बीच का समय : → 0.8 से.

18. एक श्वास में खीची गई वायु : →500 मि.मी.

19. सुनने की क्षमता : →20 से १२० डेसीबल

20. कुल दांत : →32

21. दूध के दांतों की संख्या : → 20

22. अक्ल दाढ निकलने की आयु : → 17 से 25 वर्ष

23. शरीर में अमीनों अम्ल की संख्या : → 22

24. शरीर में तत्वों की संखया : → 24

25. शरीर में रक्त की मात्रा : → 5 से 6 लीटर

(शरीर के भार का 7 प्रतिशत)

26. शरीर में पानी की मात्रा : → 70 प्रतिशत

27. रक्त का PH मान : → 7.4

28. ह्दय का भार : → 300 ग्राम

29. महिलाओं के ह्‌दय का भार → 250 ग्राम

30. रक्त संचारण में लगने वाला समय → 22 से.

31. छोटी आंत की लंबाई → 22 फीट

33. शरीर में पानी की मात्रा → 22 लीटर

34. मष्तिष्क का भार → 1380 ग्राम

35. महिलाओं के मष्तिष्क का भार → 1250 ग्राम

36. गुणसूत्रों की संख्या → 23 जोड़े

37. जीन्स की संख्या →97 अरब

छोटी आंत्र की लम्बाई

6.25 मीटर

यकृत का भार (पुरूष)

1.4-1.8 किग्रा.

यकृत का भार (महिला में)

1.2-1.4 किग्रा.

सबसे बड़ी ग्रंथि

यकृत

सर्वाधिक पुर्नरूदभवन कि क्षमता

यकृत में

सबसे कम पुर्नरूदभवन कि क्षमता

मस्तिष्क में

शरीर का सबसे कठोर भाग

दाँत का इनेमल

सबसे बड़ी लार ग्रंथि

पैरोटिड ग्रंथि

शरीर का सामान्य तापमान

98.4 फ(37 c)

शरीर में रूधिर की मात्रा

5.5 लीटर

हीमोग्लोबिन की औसत मात्रा (पुरूष)

13-16 g/dl

हीमोग्लोबिन की औसत मात्रा (महिला में)

11.5-14 g/dl

WBCs की कुल मात्रा

5000-10000/cu mm.

सबसे छोटी WBC

लिम्फ्रोसाइट

सबसे बड़ी WBC

मोनोसाइड़

RBCs का जीवन काल

120 दिन

WBC का जीवन काल

2-5 दिन

रूधिर का थक्का बनने का समय

3-6 मिनिट

सर्वग्राही रूधिर वर्ग

AB

सर्वदाता रूधिर वर्ग

O

सामान्य रूधिर दाव

120/80 Hg

सामान्य नब्ज गति जन्म के समय

140 बार- मिनिट

सामान्य नब्ज गति 1 वर्ष की उम्र में

120 बार- मिनिट

सामान्य नब्ज गति 10 वर्ष की उम्र मे

90 बार- मिनिट

सामान्य नब्ज गति वयस्क

70 बार- मिनिट

हृदय गति

72 बार- मिनिट

सबसे बड़ी शिरा

इंफिरीयर वेनाकेवा

सबसे बडी धमनी

एब्सोमिनल एरोटा

वृक्क का भार

150 ग्राम

मस्तिक का भार

1220-1400 ग्राम

मेरूदण्ड की लम्बाई

42-45 cm

क्रेनियल तंत्रिकाओं की संख्या

12 जोडे

स्पाइनल तंत्रिकाओं की संख्या

31 जोडे

सबसे लम्बी तंत्रिका

सिएटिक

सबसे पतली एवं छोटी तंत्रिका

ट्रोक्लियर

सबसे बडी तंत्रिका

ट्राइजिमिनल

सबसे बड़ी कोशिका

तंत्रिका कोशिका

सबसे बडी अंत: स्त्रावी ग्रंथि

थॉयराइड

आकस्मिक ग्रंथि

एड्रिनल

सबसे छोटी अंत: स्त्रावी ग्रंथि

पिट्यूटरी ग्रंथि

लड़कियों में यौवनावस्था का प्रारम्भ

13 वर्ष

महिलाओ में मासिक धर्म का काल

28 दिन

गर्भावस्था की अवधि

266-270 दिन

अस्थियों की कुल संख्या

206

सबसे छोटी अस्थि

स्टेपिज (म्ध्य कर्ण में )

सबसे लम्बी अस्थि

फीमर (जंघा में )

कसेरूकाओं की कुल संख्या

33

मांसपेशियों की कुल संख्या

639

सबसे लम्बी पेशी

सारटोरियस

बड़ी आंत्र की लम्बाई

1.5 मीटर
Email Me!
Share:
Name:
E-mail Address: *
Message: *

Definition List

Unordered List

Support

Online Readers: